Firefox Focus के पता बार में स्वत: पूर्ण सेटिंग्स

Android के लिए Firefox Focus आपको URL स्वत: पूर्ण की मदद से वेबसाइटों तक जल्दी पहुँचाता है। यह सुविधा डिफ़ॉल्ट रूप से चालू रहती है, लेकिन आप इसे बंद भी कर सकते हैं और अपने उपभोक्ता संशोधित URL का प्रबंधन कर सकते हैं।

स्वतः पूर्ण सुविधा को चालू या बंद करने के लिए

  1. पता बार में बने मेन्यू आइकॉन को दबाएं।
    focusmenu 4
  2. सेटिंग को दबाएं।
  3. खोजें को दबाएं।
  4. URL स्वत: पूर्ण को दबाएं।
  5. विकल्प के आगे के स्विच को दबाएं जिसे आप चालु करना चाहते हैं:
    • URL सूची: कई मशहूर वेबसाइटों के पता पट्टी में स्वतः पूर्ण को चालू करता है।
    • संशोधित URL: वेब पतों के स्वतः पूर्ण को चालू करता है जो आप खुद से डालते हैं।
  6. आपके द्वारा किए गए बदलावों को सहेजने के लिए दिए गए तीर को दबाएं और पिछले स्क्रीन में वापस जाएं।

अपने लिंकों को जोड़ें

वो वेबसाइट जोड़ें जिसे आप देख रहे हैं

  1. उसके URL की पता पट्टी को लंबे समय तक दबा कर रखें।
  2. संशोधित URL जोड़ें को दबाएं।

कई लिंकें एक समय में जोड़ें

  1. पता बार में बने मेन्यू आइकॉन को दबाएं।
    focusmenu 4
  2. सेटिंग को दबाएं।
  3. खोजें को दबाएं।
  4. URL स्वत: पूर्ण को दबाएं।
  5. उसे चालू करने के लिए स्वतः पूर्ण स्विच को दबाएं संशोधित URL जो के नीचे है।
  6. संशोधित URLs को दबाएं।
  7. संशोधित URL जोड़ें को दबाएं।
  8. उन लिंकों को दर्ज करें जिन्हें आपजोड़ना चाहते हैं।
  9. अपने बदलाव को सहेजने के लिए ऊपरी दाईं ओर सहेजें को दबाएं।
शॉर्ट्कट: जिस वेबपेज से आप जोड़ना चाहते हैं, पता पट्टी को तब तक दबाए रखें जब तक मेन्यू नहीं दिखता, फिर संशोधित URL जोड़ें को दबाएं।

क्या यह लेख उपकारी था?

Please wait...

These fine people helped write this article:

Illustration of hands

श्रमदान करें

Grow and share your expertise with others. Answer questions and improve our knowledge base.

Learn More