फ़ायरफ़ॉक्स ओएस पर संगीत बजाएं

(Redirected from Play music on Firefox OS)

This article is no longer maintained, so its content might be out of date.

फ़ायरफ़ॉक्स ओएस संगीत एप्प आपको अपने संगीत को सुनने के कई तरीके देता है. चलो बुनियादी बातों के माध्यम से देखते हैं.

नोट: संगीत फ़ाइलों को आयात करने के लिए, देखें कैसे संगीत आपके फायरफॉक्स OS फ़ोन में रखें.

सुनने के लिए कुछ खोजें

जब आप पहली बार संगीत एप्प music खोलते हैं, तब आपको संगीत और एल्बम कवर कला का एक सुंदर, दृश्य व्यवस्था मिलेगा. यहाँ से, आप सिर्फ उस संगीत पर टैप करें जिसे सुनना पसंद करेंगे।

Music start screen

एल्बम, कलाकार, गीत और अधिक के द्वारा ब्राउज करें

संगीत एप्प पटल के नीचे आपको अलग अलग तरीकों से अपने संगीत को ब्राउज़ किये जाने वाले नियंत्रण है:

  • Allmusic स्टार्ट स्क्रीन पर जाएँ जहां आपका संगीत प्रदर्शित किया जाता है|
  • Playlist प्लेलिस्ट मेनू आपको आपके सभी संगीत मे फेरबदल, उच्चतम मूल्यांकित संगीत, हाल ही में जोड़ा, सबसे ज्यादा और सबसे कम बजे हुए गाने बजाने की सुविधा देता है|
  • Artismusic यह स्क्रीन आपको कलाकार द्वारा ब्राउज़ करने देता है|
  • Albummusic यहाँ आप एलबम से समूहबद्ध संगीत पाएंगे|
  • Allsongs एक विशेष गीत खोज रहे हैं? यहाँ आप शीर्षक से ब्राउज़ कर सकते हैं|
टिप: संगीत अनुप्रयोग गीतों को व्यवस्थित और कवर आर्ट खुद संगीत फाइल पर "टैग" पढ़ कर प्रदर्शित करता है| अगर आपको लगता है कि आपकी फ़ाइलों से कुछ जानकारी छूट रहा है, तो आप उन्हें ठीक करने के लिए एक tag editor का उपयोग कर सकते हैं|

अपने संगीत के माध्यम से तलाश करें

क्या आपको ठीक ठीक पता है कि आप क्या करना चाहते हैं? जल्दी से यह पता लगाएं|

Note: यह फीचर फ़ायरफ़ॉक्स ओएस संस्करण 1.1 और उच्चतर में उपलब्ध है। आपके पास फ़ायरफ़ॉक्स ओएस का कौनसा संस्करण हैं? Here's how to find out.

  1. खोज पट्टी प्रकट करने के लिए संगीत अनुप्रयोग में किसी भी स्क्रीन को नीचे खींचे|

    Search music
  2. कलाकार, गीत या एलबम का नाम लिखना प्रारंभ करें और एप्लिकेशन समान कलाकार, गीत या एलबम की एक सूची प्रदर्शित करेगा|
  3. बस आप जिसे चाहते हैं उस पर टैप करें|

ऑडियो कंट्रोल्स

एक बार जब आप कुछ संगीत बजा रहे हैं, आपको स्क्रीन के निचले भाग में सामान्य बैक, प्ले / पॉज और फॉरवर्ड बटन मिलेगा|

Audio controls

अगर आप कलाकृति पर टैप करेेगें, तो आप गीत या एल्बम को दोहराने,मूल्यांकन करने और फेरबदल करने के लिए भी कंट्रोल्स लाएंगे|

  • एक गीत का मूल्यांकन करने हेतू 1 - 5 सितारे पर टैप करेें|
    Rate a song
  • एक एल्बम को दोहराने के लिए रीप्ले बटन को एक बार टैप करेें|
    Repeat album
  • एक गाना दोहराने के लिए रीप्ले बटन को दो बार टैप करेें| इसे रद्द करने के लिए तीसरी बार टैप करें|
    Repeat song
  • वर्तमान एल्बम या प्लेलिस्ट के अनुक्रम को यादृच्छिक (रैन्डमाइ) करने के लिए शफल बटन टैप करेें|
    Shuffle

बेशक आप अनुप्रयोग ब्राउज़ करना जारी रख सकते हैं जबकि आप कुछ बजा रहे हैं| वर्तमान में बज रहे गीत और ऑडियो नियंत्रण पर लौटने के लिए, बस स्क्रीन के ऊपरी दाहिने कोने में प्ले बटन टैप करेें:

Currently playing

संगीत अनुप्रयोग को आपके पूरे स्क्रीन लिए बिना संगीत सुनना जारी रखना चाहते हैं?

  • आप अपने फोन पर अन्य एप्प्स ब्राउज़ कर सकते हैं जबकि संगीत बज रहा है| बस अपनी अधिसूचना पट्टी पर संगीत नियंत्रण का उपयोग करने के लिए अपने स्क्रीन को ऊपर से नीचे स्वाइप करें|
music notif bar
  • आप संगीत नियंत्रण का उपयोग भी कर सकते हैं जबकि स्क्रीन लॉक चालू है|
music lock



इस लेख को साझा करें: http://mzl.la/13vT3LI

These fine people helped write this article:

Illustration of hands

श्रमदान करें

Grow and share your expertise with others. Answer questions and improve our knowledge base.

Learn More