गैलरी अनुप्रयोग का उपयोग कैसे करें

This article is no longer maintained, so its content might be out of date.

गैलरी अनुप्रयोग आपके Firefox OS डिवाइस पर तस्वीरो का प्रबंधन और तस्वीरें साझा करना आसान बनाता है| हम आपको दिखाएेंगे कि अपनी तस्वीरों को कैसे देखे, शेयर करें, संपादित करें और कंप्यूटर के लिए बैकअप करें

तस्वीरें देखें और संपादित करें|

  1. अपने फोन पर लिए सभी तस्वीरें देखने के लिए गैलरी अनुप्रयोग खोलें gallery | अापके फ़ोटो खींचे गए महीने के द्वारा आयोजित किए जाएेगें|
  2. एक तस्वीर को पूर्ण आकार में देखने के लिए उस पर टैप करें|
    • गैलरी के माध्यम से नेविगेट करने के लिए बाईं या दाईं स्वाइप करें|
  3. जब आप जिसके साथ काम करना चाहतें हैं वो छवि मिल जाए, संपादन बटन दबा दें|
    Gallery edit
    • आप यहाँ से एक्सपोज़र को समायोजित कर सकते हैं, छांट सकते हैं, एक फिल्टर या एक सीमा जोड़ सकते हैं|
      Image editing
  4. अपने संपादित चित्र को संचित करने हेतू अपनी स्क्रीन के ऊपरी दाहिने भाग में चेकबॉक्स बटन Save edit पर टैप करें| आपके संपादित तस्वीर को एक नई छवि के रूप में सहेज लिया जाएगा| मूल तस्वीर मे बदलाव नहीं किया जाएगा|
    • आप अपने संपादित चित्र सहेजेगें, आप मुख्य गैलरी स्क्रीन पर वापस आ जाएंगे|

तस्वीरें शेयर करें

Firefox OS के पास तस्वीरें साझा करने के कई अलग अलग तरीके हैं

एक एकल छवि साझा करें

  1. जब आप एक एकल छवि देख रहे हैं, शेयर बटन दबाएँ|
    Share button
  2. चयन करें की आप इन छवियों को कैसे साझा करना चाहते हैं: Email, Twitter (यदि स्थापित है), Wallpaper, Messages या Bluetooth transfer.

विभिन्न छवियाँ शेयर करें

  1. सुनिश्चित कर लें कि आप मुख्य गैलरी स्क्रीन पर हैं| यदि आवश्यक हो तो इस दृश्य पर लौटने के लिए ग्रिड बटन दबाएँ|
    Grid button
  2. स्क्रीन के नीचे चयन बटन दबाएँ|
    Select images
  3. जिन छवियों को आप साझा करना चाहते हैं, उनका चयन करें|
  4. स्क्रीन के नीचे शेयर बटन दबाएँ|
    Share multiple
  5. चयन करें कि आप इन छवियों को कैसे साझा करना चाहते हैं(ईमेल या ब्लूटूथ)|
  1. सुनिश्चित कर लें कि आप मुख्य गैलरी स्क्रीन पर हैं| यदि आवश्यक हो तो इस दृश्य पर लौटने के लिए ग्रिड बटन दबाएँ|
    Grid button
  2. स्क्रीन के नीचे चयन बटन दबाएँ|
    Select images
  3. जिन छवियों को आप साझा करना चाहते हैं, उनका चयन करें|
  4. स्क्रीन के नीचे शेयर बटन दबाएँ|
    select fxos
  5. चयन करें कि आप इन छवियों को कैसे साझा करना चाहते हैं(ईमेल या ब्लूटूथ)|

फेसबुक पर फोटो अपलोड करें

Firefox OS v 1.0.1 के लिए:

  1. फेसबुक अनुप्रयोग खोलें|
  2. स्क्रीन के शीर्ष पर फोटो बटन का चयन करें|
    • आपको अधिसूचित किया जाएगा कि आपको ईमेल द्वारा अपना फोटो पोस्ट करना होगा| उस ईमेल पते को नोट कर लें (या Facebook photos नाम के तहत add it to your Contacts app) |
  3. फिर, गैलरी अनुप्रयोग खोलें, जिस छवि को आप साझा करना चाहते हैं उसे खोजें और पिछले चरण में नोट किये हुए विशेष फेसबुक ईमेल का उपयोग करके ईमेल के द्वारा साझा करें|

Firefox OS v 1.1 और उच्चतर के लिए:

  1. फेसबुक अनुप्रयोग खोलें|
  2. स्क्रीन के शीर्ष पर फोटो बटन का चयन करें|
  3. आप गैलरी से जिस छवि को साझा करना चाहते हैं उसे चुनें या कैमरे के साथ एक नई तस्वीर लें|
    अगर आपने गैलरी अनुप्रयोग से एक छवि चुन लिया है, क्रॉप सेटिंग समायोजित करें और अपनी स्क्रीन के ऊपरी दाहिने भाग में चेकबॉक्स बटन दबाएँ lSave edit|
  4. फेसबुक स्क्रीन जो खुलता है उस पर Post दबा कर छवि अपलोड करें|

तस्वीरें हटाएं

  • अगर आप एक ही छवि देख रहे हैं, तो आप कचरा बटन दबा कर इसे हटा सकते हैं|

फिर पुष्टि करने के लिए OK टैप करें| एकाधिक छवियों को हटाने के लिए:

  1. सुनिश्चित कर लें कि आप मुख्य गैलरी स्क्रीन पर हैं| यदि आवश्यक हो तो इस दृश्य पर लौटने के लिए ग्रिड बटन दबाएँ|
    Grid button
  2. स्क्रीन के नीचे चयन बटन दबाएँ|
    Select images
  3. जिन छवियों को आप हटाना चाहते हैं, उनका चयन करें|
  4. स्क्रीन के नीचे ट्रैश कैन बटन दबाएँ|
  5. पुष्टि करने के लिए OK दबाएँ|
चेतावनी: एक बार यदि तस्वीर हटा दिया गया है, इसेे वापिस नहीं लाया जा सकता है|

अपने कंप्यूटर पर छवियों के बैकअप करें

  1. USB संग्रहण सक्षम करें:
    • Find out what version of Firefox OS you have.
    • Firefox OS v 1.0.1 के लिए: सेटिंग अनुप्रयोग खोलें, Device अनुभाग तक नीचे स्क्रॉल करें और Media storage दबाएँ| फिर, मीडिया भंडारण सेटिंग्स में, USB विपुल भंडारण सक्षम करें|
    • Firefox OS v 1.1 और उच्चतर के लिए: सेटिंग अनुप्रयोग खोलें, Device अनुभाग तक नीचे स्क्रॉल करें और USB संग्रहण सक्षम करें|
      USB 1.1
  2. सुनिश्चित करें कि आपका फोन औन है और फिर एक यूएसबी केबल का उपयोग कर इसे अपने कंप्यूटर से कनेक्ट करें|
  3. एक बार आपकी डिवाइस कनेक्ट हो जाए तो अापका फोटो सॉफ्टवेयर स्वचालित रूप से खुला होना चाहिए ताकि आप अपनी तस्वीरों को आयात कर सकें| यदि ऐसा नहीं होता है, तो आपके इसे खुद से खोलना होगा और फिर आयात विकल्प का चयन करना होगा|



इस लेख को साझा करें: http://mzl.la/17wMiaA

These fine people helped write this article:

Illustration of hands

श्रमदान करें

Grow and share your expertise with others. Answer questions and improve our knowledge base.

Learn More