Android के लिए Firefox Focus में खोज इंजन जोड़े

यह पृष्ठ Firefox Focus के कुछ नई सुविधाओं के बारे में बताता है। यदि आपका Firefox Focus अलग दिखे, तो परेशान मत हों। आपको जल्द ही इसका नया संस्करण प्राप्त होगा।

Firefox Focus अंतर्निहित खोज इंजन के साथ आता है, लेकिन आप नया भी जोड़ सकते हैं:

  1. ऊपर दायीं ओर कोने में बने मेन्यू बटन को दबाएँ।
    focusmenu 4
  2. सेटिंग को दबाएँ।
  3. खोजें के अंदर बने विकल्प को दबाएँ।
  4. अन्य खोज इंजन जोड़ें को दबाएँ।
  5. खोज इंजन का नाम क्षेत्र में अपने खोज इंजन का नाम दर्ज करें।
  6. उपयोग के लिए खोज स्ट्रिंग क्षेत्र में, अपनी खोज क्वेरी का लिंक दर्ज करें।
  7. सहेजें दबा कर अपने परिवर्तनों को रखें।
  8. पिछली स्क्रीन पर वापस जाने के लिए दिए हुए तीर के निशान को दबाएँ।

क्या यह लेख उपकारी था?

Please wait...

These fine people helped write this article:

Illustration of hands

श्रमदान करें

Grow and share your expertise with others. Answer questions and improve our knowledge base.

Learn More