Firefox OS पर फ़ाइलों को भेजने और प्राप्त करने के लिए ब्लूटूथ सक्षम करें

This article is no longer maintained, so its content might be out of date.

Bluetooth एक वायरलेस तकनीक है जिसका आप कम दूरी पर डाटा का आदान प्रदान करने के लिए उपयोग कर सकते हैं - केबल्स की जरूरत नहीं है! यह लेख आपको समझाता है कि आप इसे अपने Firefox OS डिवाइस के लिए कैसे सक्षम करें, ताकि आप आसानी से अन्य लोगों के साथ फ़ाइलें साझा कर सकें|

ब्लूटूथ सक्षम करें

  1. अपने डिवाइस पर सेटिंग्स एप्प खोलें|
  2. नेटवर्क और कनेक्टिविटी खंड के तहत ब्लूटूथ का चयन करें|
  3. चालू करने के लिए Bluetooth स्विच टॉगल करें|
    Bluetooth on
टिप: किसी भी स्क्रीन से ब्लूटूथ सक्षम करने के लिए अधिसूचना स्क्रीन नीचे खींचे और सेटिंग ट्रे में ब्लूटूथ चिह्न पर टैप करें|

अपनी डिवाइस का नाम बदलें

अन्य उपकरणों को जो नाम प्रदर्शित किया जाता है आप उस नाम को निर्धारित कर सकते हैं|

  1. ब्लूटूथ सेटिंग्स स्क्रीन से, Rename my device बटन टैप करें|
  2. एक नया नाम दर्ज करें और फिर OK टैप करें|
    • नया नाम सभी को दिखाई के तहत दिखाया जाएगा|

ब्लूटूथ डिवाइस जोड़ें

  1. आप जिस डिवाइस को अपने Firefox OS डिवाइस के साथ जोड़ना चाहते हैं आप उस डिवाइस को अन्य डिवाइसों के लिए दिखने योग्य (या खोजने योग्य) बनाएँ|
  2. आप अपने Firefox OS डिवाइस के ब्लूटूथ सेटिंग्स स्क्रीन पर क्षेत्र में उपकरणों खंड के तहत अन्य डिवाइस के नाम पर टैप करें|
    Tap to connect
    • अगर आपको अन्य डिवाइस सूचीबद्ध नहीं दिख रहा है, तो आप Search for devices बटन टैप करके उसे खोज सकते हैं|
  3. पुष्टि करें कि दोनों उपकरण वही पिन नंबर प्रदर्शित कर रहा है और फिर दोनों उपकरणों पर Pair बटन टैप करें|
नोट: Firefox OS 1.1 में, यदि आप किसी अन्य डिवाइस पर जोड़ने (पेयरिंग) की शुरुआत कर रहे हैं, तो यह सुनिश्चित कर लें कि आपने अपने Firefox OS डिवाइस पर सभी को दिखाई सेटिंग पर टॉगल किया है|

ब्लूटूथ पर फाइलें भेजें और प्राप्त करें

Note: यह फीचर फ़ायरफ़ॉक्स ओएस संस्करण 1.1 और उच्चतर में उपलब्ध है। आपके पास फ़ायरफ़ॉक्स ओएस का कौनसा संस्करण हैं? Here's how to find out.

एक दूसरे डिवाइस को फाइल भेजें

  1. सुनिश्चित कर लें कि अापका Firefox OS डिवाइस दूसरे डिवाइस के साथ जुड़ा है|
  2. छवि या वीडियो खोजें जिसे अाप एक दूसरे डिवाइस को भेंजना चाहते हैं|
  3. स्क्रीन के नीचे शेयर बटन पर टैप करें और फिर ब्लूटूथ स्थानांतरण का चयन करें|
    Share button
  4. जिस जुड़ें हुए डिवाइस को आप फाइल भेजना चाहते हैं उसका चयन करें और OK हिट करें|
  5. दूसरे डिवाइस पर फ़ाइल स्थानांतरण स्वीकार करें|
  6. आपको एक फ़ाइल भेजा गया अधिसूचना मिलेगा जब स्थानांतरण समाप्त हो जायेगा|
    File sent
कई सारी फाइलें स्थानांतरित करना चाहते हैं? आपको पहले के समाप्त होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा| अपने स्थानांतरण की सूची पर फ़ाइलों को जोड़ने के लिए ऊपर के चरणों को दोहराएँ| फ़ायरफ़ॉक्स ओएस इसी क्रम में उन्हें स्थानांतरित करेगा|

फ़ाइलें प्राप्त करें

  1. सुनिश्चित कर लें कि अापका Firefox OS डिवाइस ब्लूटूथ सेटिंग्स में सभी को दिखाई दे रहा है|
    Visible to all
  2. एक अन्य डिवाइस से ब्लूटूथ पर एक फ़ाइल साझा करें|
  3. फ़ाइल स्वीकार करें? अधिसूचना पर टैप करें जो कि अापे Firefox OS डिवाइस के शीर्ष पर प्रकट होता है|
    Receive file
  4. फिर फ़ाइल हस्तांतरण शुरू करने के लिए लाल Transfer बटन पर टैप करें|
    • आपको एक फ़ाइल भेजा गया अधिसूचना मिलेगा जब स्थानांतरण समाप्त हो जायेगा|
    File received



इस लेख को साझा करें: http://mzl.la/ZujzzT

These fine people helped write this article:

Illustration of hands

श्रमदान करें

Grow and share your expertise with others. Answer questions and improve our knowledge base.

Learn More